Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş
smart

हाथरस 03 नवंबर। हसायन थाना क्षेत्र के गांव खिटौली में एक महिला ने अपने पति समेत पांच लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव खिटौली निवासी अफसाना पत्नी नन्ने खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 नवंबर की शाम उसके पति नन्ने खां पुत्र मुनेश खां, इमरान पुत्र मुनेश खां, ईनुस पुत्र रफीक खां, जाकिर पुत्र रफीक खां और अख्तर पुत्र गफूर खां निवासी गढ़ खिटौली ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर थाना हसायन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page