Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 03 नवंबर। पुरदिलनगर क्षेत्र में एक महिला को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला के पति मनोज कुमार ने साइबर क्राइम थाना पुलिस लाइन में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी कि वह AI से उनका अश्लील वीडियो तैयार कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करेगा। साथ ही सोशल मीडिया स्टेटस पर उनके बारे में आपत्तिजनक बातें लिखने की भी धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उनकी पत्नी के मोबाइल पर अश्लील और अभद्र संदेश भी भेजे। फोन नहीं उठाने पर वह लगातार कॉल करता रहा और मैसेज के जरिए गाली-गलौज करता रहा। इस पूरे घटनाक्रम से उनकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान हैं और परिवार में भय का माहौल है। मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने आरोपी के मोबाइल नंबर और भेजे गए संदेशों के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे हैं। ये साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए साइबर क्राइम थाना प्रभारी से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page