Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş
smart

हाथरस 03 नवंबर। आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हाथरस पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर सतेंद्र राघव एवं प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना थाना हाथरस गेट ने पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने के साथ ही बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। हाथरस पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page