Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस/सासनी 27 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को सासनी ब्लॉक के ग्राम मोमनाबाद में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय शामिल हुए। जनचौपाल में निष्पक्ष चुनाव, मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने और मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। जनचौपाल को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करना और प्रत्येक मतदाता के वोट की रक्षा के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जोर दिया कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए और किसी को भी उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव में जनचौपाल आयोजित कर जनता की आवाज उठाएगी और मताधिकार की रक्षा के लिए अपना अभियान जारी रखेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पीसीएस अधिकारी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव डॉ. शेर सिंह वरुण उपस्थित रहे। जनचौपाल का संचालन मथुरा प्रसाद कुशवाह ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी सासनी ब्लॉक अध्यक्ष रिपन राव (रिंकू) ने संभाली। इस अवसर पर कृष्ण एडवोकेट, अब्बास हुसैन, देवेंद्र शर्मा, संजीव अंधीवाल, रितेश सिंह, सान्तुन सेंगर, राय साहब, टेक चंद राय, नेत्रपाल सिंह, पदम पाल एडवोकेट, गीतम सिंह, छेदी लाल, अवधेश कुमार, सुखवीर सिंह, चन्द्रपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, महेश चंद और पप्पू नेताजी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page