Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 18 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव कटैला में बिना विभागीय अनुमति नीम और सिरस के दो हरे पेड़ काटने के आरोप में वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वन विभाग के बीट प्रभारी यतीश कुमार का कहना है कि 15 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि गांव कटैला में एक प्लॉट पर हरे पेड़ों का कटान किया जा रहा है। सूचना पर वह वन दरोगा महिपाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान जयवीर पुत्र सुरभान सिंह और मोहन सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह के प्लॉट पर नीम और सिरस के एक-एक हरे पेड़ कटे मिले। वन दरोगा ने आरोप लगाया कि यह कृत्य उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1976 की धारा 4 और 10 के तहत वन अपराध है। साथ ही क्षेत्र ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) के अंतर्गत होने के कारण इसे उच्चतम न्यायालय के 8 मई 2015 के आदेश का उल्लंघन भी बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page