Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 18 अक्टूबर । क्षेत्र के शीतला गांव में दो पक्षों की मारपीट में शनिवार रात को दूसरे पक्ष ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहले पक्ष ने शुक्रवार रात को मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में सात लोगों पर केस दर्ज कराया था। योगेंद्र पुत्र पूरन सिंह का कहना है कि 14 अक्टूबर रात करीब 8:30 बजे गांव के रवि पुत्र मोहन सिंह, नेम सिंह पुत्र चोखेलाल, श्रीकृष्ण पुत्र नेम सिंह और विष्णु पुत्र प्रेम सिंह उनके घर में घुस आए। उनके हाथों में सरिया, फरसा और डंडे थे। आरोप है कि आरोपियों ने योगेंद्र के भाई सुभाष से गाली-गलौज कर मारपीट की। भाई को बचाने आए साले के बेटे ऋषि के सिर पर फरसे से हमला हुआ, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों को बागला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गंभीर हालत देख परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page