Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस  18 अक्टूबर । जनपद में शराब की दुकानों पर नियमों के अनुपालन और मदिरा की बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आबकारी विभाग  ने आज  देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशों के क्रम में संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन एवं उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने स्टाफ के साथ विभिन्न फुटकर शराब दुकानों पर पहुंचकर वहां संचित मदिरा के स्टॉक का मिलान किया। साथ ही, रैंडम आधार पर मदिरा की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर शराब का सत्यापन किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने दुकानदारों एवं विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि POS मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत मदिरा की स्कैनिंग करने के बाद ही बिक्री की जाए। विभाग का उद्देश्य निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना और मदिरा की बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना है। आबकारी विभाग द्वारा दुकानों के निरीक्षण और स्टॉक सत्यापन के माध्यम से शराब की बिक्री पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page