Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 17 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव खुटीपुरी जाटान में सात अक्टूबर की रात चोर एक पशुपालक की दो भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर मुरसान पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव खुटीपुरी जाटान निवासी धर्मवीर पुत्र भगवान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अक्टूबर की रात वह रोजाना की तरह अपने प्लॉट पर सो रहे थे। उनके पशु भी प्लॉट पर बंधे हुए थे। रात करीब दो बजे अज्ञात चोर उनकी दो भैंस चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन दोनों भैंसों का कोई सुराग नहीं लगा। पशु चोरी की घटना से क्षेत्र के पशुपालकों में चिंता व्याप्त है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और पशु चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page