Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अक्टूबर। आबकारी विभाग ने गुरुवार आज जिले में देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का मिलान किया गया और क्यूआर कोड स्कैन कर शराब की वैधता का सत्यापन किया गया। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन और उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी, के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने स्टाफ के साथ फुटकर शराब दुकानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया। साथ ही, रैंडम आधार पर मदिरा की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर उनका सत्यापन किया गया। आबकारी अधिकारियों ने दुकानदारों और विक्रेताओं को निर्देशित किया कि POS मशीन के माध्यम से प्रत्येक मदिरा की बोतल को 100 प्रतिशत स्कैन करने के बाद ही बिक्री की जाए। विभाग द्वारा शराब की बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और निर्धारित नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page