Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अक्टूबर । क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार देर रात घरेलू विवाद के बाद 59 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, महिला की किसी बात को लेकर अपने पति से कहासुनी हो गई थी। स्वजन के मुताबिक, विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। महिला की हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। मामले में अन्य विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page