Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अक्टूबर । हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के रामपुर मोहल्ले में घर में रखी दुर्गा मूर्ति की पूजा के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के तीन लोगों ने महिला और उसके पति के साथ लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट की। घटना में महिला का कान फट गया, जबकि उसके पति के सिर में चोट आई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामपुर निवासी नीतू पत्नी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर को वह अपने घर में रखी दुर्गा मूर्ति की पूजा कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले ऋषभ शर्मा, अविनाश शर्मा और अनिल शर्मा एकराय होकर वहां आ गए और उनके पति के साथ गाली-गलौज करने लगे।

पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान नीतू का कान फट गया और उनका कुंडल गिर गया। वहीं, उनके पति दिनेश कुमार के सिर में भी चोट आई। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं पड़ोसी राधा शर्मा और रेखा कुमारी के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना के दौरान आरोपितों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर हाथरस जंक्शन थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page