Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 15 अक्टूबर । सादाबाद मार्ग पटा चौराहे पर नाश्ते के पैसे मांगने को लेकर दुकानदार के साथ मारपीट की गई है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव बाबली निवासी बबलू पुत्र भगवती प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे वह पटा चौराहे स्थित अपनी नाश्ते की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मुरसान थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ निवासी रवेंद्र पुत्र रामबाबू, राजकुमार पुत्र रामबाबू, गुड्डू और एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर नाश्ता करने पहुंचे। नाश्ते के पैसे मांगने पर आरोप है कि चारों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वे उसे दुकान नहीं चलाने देंगे और मौका मिलने पर जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी मौके से चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page