Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/सासनी 15 अक्टूबर। पुलिस ने अवैध से आतिशबाजी और पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राधिका होटल के बराबर स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर 232 कार्टून और तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर राधिका होटल के पास स्थित एक गोदाम में छापा मारा गया। गोदाम मालिक को बुलाकर शटर खुलवाया गया और तलाशी की वीडियोग्राफी भी कराई गई। तलाशी के दौरान गोदाम से 232 कार्टून और 3 प्लास्टिक की बोरियों में अलग-अलग तरह के पटाखे मिले। इनकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है।

लाइसेंस में दर्ज स्थान के बजाय दूसरे गोदाम में मिला भंडारण

जांच में सामने आया कि रोहित शर्मा के पास 1500 किलोग्राम आतिशबाजी भंडारण का लाइसेंस था, जो 24 अगस्त 2028 तक वैध था। हालांकि, लाइसेंस में भंडारण की जगह नगला भम्भूजाट, सासनी दर्ज थी, जबकि पटाखे अर्जुन सिंह के गोदाम में रखे मिले। इसके अलावा, गोदाम में आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं थे और पटाखों की मात्रा भी लाइसेंस से ज्यादा लग रही थी। पुलिस ने अर्जुन सिंह और रोहित शर्मा को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले दिनों भी पुलिस ने शहर में कई स्थानों पर छापे मारकर लाखों रुपए का विस्फोटक बरामद किया था। पुलिस अभी इस मामले में कई लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page