Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 14 अक्टूबर । कलेक्ट्रेट के पास करीब 5 महीने पहले बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चला। पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए बेटी ने कोर्ट के आदेश पर मुरसान कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। मथुरा के सुखदेवपुर, लक्ष्मी नगर की रहने वाली वैशाली ने बताया कि 8 मई की रात उनके पिता खजान सिंह और मां ममता देवी हाथरस से नानी के घर से लौट रहे थे। आरोप है कि कलेक्ट्रेट के पास सामने से आ रही बुलेट ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस उन्हें पहले थाने और फिर बागला अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया। वैशाली का आरोप है कि इलाज में व्यस्त होने के कारण वे तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकीं। बाद में शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र भेजा गया, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। अब कोर्ट के आदेश पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page