Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अक्टूबर । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के दिशा-निर्देशन में अर्थशास्त्र विभाग के अंतर्गत ‘अर्थ दर्पण – आर्थिक समाचारों का विश्लेषण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए समसामयिक आर्थिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बजट 2026, शेयर बाजार, मुद्रास्फीति, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), डिजिटल अर्थव्यवस्था तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं सहित विभिन्न आर्थिक समाचारों को प्रस्तुत किया। साथ ही, इन विषयों का विश्लेषणात्मक विवेचन करते हुए आर्थिक घटनाक्रमों और उनके प्रभावों को समझने का प्रयास किया।   कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. अनामिका सिंह एवं डॉ. बरखा भारद्वाज उपस्थित रहीं। छात्राओं की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किया गया, जिसमें मोनिक ने प्रथम, रितु सिंह ने द्वितीय तथा वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार ज्ञापन डॉ. वर्षिका गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. अंजू आर्या, डॉ. रश्मि एवं डॉ. ललितेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को आर्थिक समाचारों के प्रति जागरूक होने, समसामयिक आर्थिक परिस्थितियों को समझने तथा विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page