Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अक्टूबर। नवरात्रि और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आज जनपद में अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सादाबाद स्थित धन्ना लाल की दुकान से किशमिश, मुकेश दाल की दुकान से साबूदाना, सादाबाद रोड मुरसान स्थित खाद्य कारोबारकर्ता जितेन्द्र कुमार सवां के प्रतिष्ठान से एक खाद्य पदार्थ तथा अलीगढ़ रोड स्थित खंडेलवाल मिष्ठान भंडार से सोनपपड़ी और छैना मिठाई के नमूने संग्रहीत किए गए। टीम ने कुल पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, सुरेन्द्र कुमार गौड़, करतार सिंह एवं पारूल सिंह मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page