Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 13 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 16 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ सोमवार रात को मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 7 अक्टूबर की रात करीब 1 30 बजे अलीगढ़ के उदला गांव निवासी अरबाज उनकी बेटी को शादी के इरादे से ले गया। 8 अक्टूबर को जब वह अरबाज के घर पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। आरोप है कि अरबाज के माता-पिता ने बताया कि उसका ननिहाल गोलनगर में है। किशोरी के पिता का कहना है कि अरबाज अपने मामा अजमेरी उर्फ लोका के घर आता-जाता था। जब किशोरी के पिता ने अजमेरी की पत्नी ममीना से पूछताछ की, तो ममीना और उदला निवासी अल्ला बक्स ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर अरबाज, ममीना और अल्ला बक्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page