Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 11 अक्टूबर। हाथरस रोड स्थित नहर के पास शनिवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात को सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे एक महिला अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिकंदराराऊ से हाथरस की ओर जा रही थी। जैसे ही वे हाथरस रोड स्थित नहर के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति में आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मां-बेटे को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने सड़क पर बाधित यातायात को सुचारू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page