
हाथरस 11 अक्टूबर। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस गोल्ड द्वारा 14 अक्टूबर, बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर बागला हॉस्पिटल ब्लड बैंक, हाथरस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर क्लब की ओर से आमजन से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की गई है। क्लब के अध्यक्ष रो. वीरेंद्र कुमार शर्मा और सचिव रो. श्रीकृष्ण खेतान ने सभी बंधुओं से निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर पहुंचकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है। रक्त की आवश्यकता होने पर समय पर उपलब्धता कई लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित होती है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को रक्तदान के प्रति जागरूक होकर इस सामाजिक कार्य में भागीदारी करनी चाहिए। क्लब पदाधिकारियों ने नागरिकों से शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की है।










