हाथरस 10 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव कटेला में घर में घुसकर एक व्यक्ति के पिता, पत्नी और पड़ोसी के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव कटेला निवासी सुशील कुमार पुत्र जयवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मथुरा में प्राइवेट नौकरी करता है। आरोप है कि 30 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान गांव का हरिओम कुमार उर्फ काका पुत्र बनवारी लाल उसके घर पहुंचा और उसके पिता के साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर सुशील की पत्नी रिंकल देवी अपने ससुर को बचाने के लिए बाहर आईं तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की। इससे उनकी आंख और चेहरे पर चोट लग गई। आरोप है कि इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी ओमकार के साथ भी मारपीट व गाली-गलौज की गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया।






