हाथरस 10 अक्टूबर। जायंट्स ग्रुप की यूनिट कॉन्फ्रेंस 9-A का आयोजन जायंट्स ग्रुप ऑफ हाइटेक एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली के संयुक्त प्रायोजन में एक रेस्टोरेंट में किया गया। यूनिट डायरेक्टर जायंट्स सीमा वार्ष्णेय की मेजबानी में आयोजित इस सम्मेलन में वर्षभर किए गए सामाजिक सेवा कार्यों, उत्कृष्ट परियोजनाओं और विभिन्न समूहों की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 38 पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, स्पेशल कमेटी मेंबर अशोक कुमार अग्रवाल, फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट जायंट्स गुनजन दीक्षित, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजय कृष्ण गर्ग, फेडरेशन ऑफिसर मदन मोहन वार्ष्णेय एवं डॉ. राजकमल दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जायंट्स प्रेयर के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना व्यक्त की गई। सम्मेलन में जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली को ‘आउटस्टैंडिंग ग्रुप ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा गया, जबकि सहेली ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय को ‘आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट ऑफ द ईयर’ तथा जायंट्स पहल को ‘आउटस्टैंडिंग प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। सफल मंच संचालन के लिए दीप्ति वार्ष्णेय को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों में योगदान के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज, पहल, सहेली और हाइटेक की उपलब्धियों की सराहना की गई।
पुरस्कार वितरण के दौरान जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज, पहल और सहेली को उत्कृष्ट जायंट्स वीक अवॉर्ड प्रदान किया गया। यूनिट काउंसिल की मेजबानी के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल तथा यूनिट कॉन्फ्रेंस की मेजबानी के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस हाइटेक और सहेली को सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर के लिए गूंज और सहेली, जरूरतमंदों की सहायता के लिए हाइटेक, पहल, सहेली और गूंज को पुरस्कार मिले। बेस्ट इंस्टॉलेशन अवॉर्ड हाइटेक को, पौधारोपण के लिए गूंज, सहेली और पहल को तथा खेलकूद गतिविधियों के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल को सम्मानित किया गया। योग शिविर के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समूहों के चार्टर प्रेसिडेंट, आईपीपी, प्रेसिडेंट, डीओए, डीओएफ, वाइस प्रेसिडेंट और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे के सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजसेवा जारी रखने का संकल्प लिया। समारोह में समयपालन, हाउजी और लकी ड्रॉ जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनसे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। यूनिट कॉन्फ्रेंस 9-A सेवा, सम्मान, संगठनात्मक एकता और सामाजिक समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बनी तथा सदस्यों को भविष्य में और अधिक उत्साह से समाजसेवा करने की प्रेरणा मिली।






