Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 सितम्बर। मेला श्री दाऊजी महाराज के विशाल पंडाल में 21 सितंबर की रात 9 बजे से ऑल इंडिया गंगा-जमुनी मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रसिद्ध शायर, कवि और कवयित्रियां अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम एकता, देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सौहार्द का संदेश देंगे। कार्यक्रम में कुंवर जावेद (कोटा, राजस्थान), सलमान जफर (हरदोई), विकास सहाय (लखीमपुर खीरी), राजेंद्र विश्वकर्मा (इंदौर, मध्य प्रदेश), उपासना सिंह (जमशेदपुर, झारखंड), राशिद राहत (मुरादाबाद), रुबीना अयाज (लखनऊ), डॉ. दीपक कुमार जायसवाल (दिल्ली) और सुखप्रीत सिंह सुखी (शाजापुर) सहित देश के अनेक प्रतिष्ठित रचनाकार शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा, कमल किशोर वार्ष्णेय, गजेंद्र शर्मा, राजन चतुर्वेदी पाठक एवं विशाल पांडे द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का निर्देशन उपजिलाधिकारी सदर राज बहादुर सिंह करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक एवं ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि इस वर्ष के मुशायरे और कवि सम्मेलन को विशेष रूप से यादगार बनाने की तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम के दौरान शहर की महान विभूतियों की स्मृतियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रहेगी। उन्होंने कहा कि ब्रज कला केंद्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। साहित्य और संस्कृति के माध्यम से सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश देना आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने शहरवासियों से 21 सितंबर की रात 9 बजे दाऊजी महाराज मेले के विशाल पंडाल में पहुंचकर देशभर से आए साहित्यकारों की रचनाओं का आनंद लेने की अपील की।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
श्री दाऊजी महाराज परिसर में अग्रवाल शिविर का भव्य उद्घाटन, 21 वरिष्ठ अग्रजनों का हुआ सम्मान, अग्रवाल समाज की एकजुटता और सामाजिक योगदान को मिला सम्मान, गणमान्य अतिथियों समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु रहे मौजूद
विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने बदले जिला प्रभारी, हाथरस की जिम्मेदारी अनिल चौधरी को, आगरा महानगर बृज बहादुर, बरेली दिनेश शर्मा, अलीगढ़ गौरव आर्य और आंवला की जिम्मेदारी डीपी भारती को
सहपऊ : मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में छह नामजद समेत तीन अज्ञात पर रिपोर्ट, पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप, दुकान का शीशा तोड़ने की भी शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page