Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 सितम्बर। महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य 17 सितंबर को जनपद के भ्रमण पर रहेंगी। उनके निर्धारित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री बेबी रानी मौर्य दोपहर 2:10 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय, हाथरस पहुंचेंगी। यहां वह सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद मंत्री दोपहर 2:20 बजे जिला महिला चिकित्सालय, हाथरस पहुंचकर वहां न्यू पोस्ट सर्जिकल वार्ड का उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम के अगले चरण में मंत्री दोपहर 3 बजे तृतीय प्रांतीयकृत 115वें विशाल लख्खी मेला श्री दाऊजी महाराज, हाथरस मेला-2026 का शुभारंभ करेंगी। मंत्री के हाथरस भ्रमण को लेकर संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page