Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 अगस्त। आगरा रोड स्थित किड्स जी स्कूल के सभागार में संस्कार भारती द्वारा गुरु सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला, लोक संस्कृति एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। हाथरस की प्रसिद्ध लोककला परंपरा को समृद्ध करने वाले तथा पंडित नथाराम गौड़ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नेपाल, भूटान, श्रीलंका सहित विभिन्न देशों में लोककला की छाप छोड़ने वाले पंडित नथाराम गौड़ लोक साहित्य शोध संस्थान के सचिव आचार्य डॉ. खेमचंद शास्त्री यदुवंशी को सम्मानित किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षित सैकड़ों शिष्य लोककला का प्रदर्शन कर ब्रजभूमि का नाम देश-विदेश में रोशन कर रहे हैं। वहीं हाथरस के प्रतिष्ठित आर एच कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक/डायरेक्टर अजय गौड़ को समाज, शिक्षा एवं लोककला कार्यक्रमों के संयोजन में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हेमेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संयोजन जीवनलाल शर्मा के निर्देशन में किया गया, जिसमें मातृशक्ति के रूप में डॉ. सुनीता उपाध्याय एवं सोनाली वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संस्कार भारती के प्रांतीय प्रतिनिधि, सुकवि एवं लोककला प्रांतीय संयोजक कुंवर पाल भंवर, अलीगढ़ ने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोपरि है। संस्कार भारती गुरु पूर्णिमा की बेला में देश-विदेश में गुरुओं का सम्मान करती है और इसी कड़ी में हाथरस में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां डॉ. खेमचंद शास्त्री यदुवंशी दुनिया में स्वांग की हाथरसी शैली का प्रभाव बढ़ा रहे हैं, वहीं अजय गौड़ संस्कार भारती के माध्यम से लुप्त होती विवाह गीतों की परंपरा के मंचन एवं प्रशिक्षण तथा यदुवंशी के कार्यक्रमों के निरंतर संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती जिलाध्यक्ष चेतन उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पूरन सागर, जयवीर सिंह चौधरी, आदित्य सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page