Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अगस्त। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशों एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने आज जनपद में अवैध मदिरा के खिलाफ जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के तहत थाना हाथरस कोतवाली क्षेत्र में आगरा मार्ग स्थित आबकारी अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही गिजरौली में सड़क किनारे लकड़ी और त्रिपाल से बनाए गए एक अस्थायी घर पर अवैध रूप से मदिरापान कराए जाने की सूचना पर दबिश और जांच की कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की टीम ने सरोज पत्नी रामवीर द्वारा बनाए गए उक्त अस्थायी स्थल की जांच की। जांच के दौरान मौके से किसी भी प्रकार की वैध अथवा अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को केवल अधिकृत आबकारी दुकानों से ही मदिरा खरीदकर सेवन करने की सलाह दी। आबकारी अधिकारियों ने लोगों को अवैध शराब की बिक्री या अन्य किसी प्रकार की अवैध मदिरा संबंधी गतिविधि की जानकारी मिलने पर आबकारी अथवा पुलिस विभाग को तत्काल सूचना देने के लिए विभागीय टोल फ्री नंबर के संबंध में भी जानकारी दी। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page