Hamara Hathras

Latest News

हाथरस, 24 जुलाई। आर्य समाज, मुरसान गेट, हाथरस में धमाका काव्य मंच के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ कवि श्रीराम पीलाल (शिक्षक) एवं स्वामी गाफिल जी का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों और कवियों ने दोनों वरिष्ठ रचनाकारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात आशु कवि अनिल बोहरे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पं. ब्रह्मदेव शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक रानी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।

कवि प्रभुदयाल दीक्षित ने अपनी प्रेरणादायी पंक्तियों—

“जिनके कर्म महान हैं, जिनकी सोच महान,
होते हैं संसार में, वे ही महान इंसान।”

—के माध्यम से श्रोताओं को प्रेरणा का संदेश दिया।

इसके बाद प्रसिद्ध कवयित्री मीरा दीक्षित ने श्रृंगार रस की रचनाओं के साथ-साथ महंगाई पर व्यंग्य करते हुए अपनी कविता से समसामयिक मुद्दों को उठाया। उनकी पंक्तियों—

“महंगाई की मार से हाल हुआ बेहाल,
लगता अब तो ऐसे है जैसे आया काल।”

—को श्रोताओं ने खूब सराहा और तालियों की गूंज से सभागार गूंज उठा।

कवि सम्मेलन में श्याम बाबू चिंतन, पंडित हाथरसी, मनु दीक्षित, चेतन उपाध्याय, बृजमोहन मदनावत सहित अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं का पाठ कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, रूपराम शर्मा, बनवारी लाल गोस्वामी सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश अग्निहोत्री का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page