Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 जुलाई। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग की टीम ने आज सादाबाद क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक का मिलान किया गया और निर्धारित नियमों के अनुपालन की जांच की गई। आबकारी टीम ने सादाबाद चुंगी, सादाबाद-जलेसर चौराहा, सादाबाद कस्बा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मदिरा दुकानों का निरीक्षण करते हुए विक्रेताओं को पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड एवं स्टॉक का सत्यापन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। अभियान के दौरान सादाबाद-आगरा मार्ग पर स्थित परचून दुकानों एवं ढाबा संचालकों को उनके परिसरों में मदिरापान नहीं होने देने की सख्त चेतावनी दी गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त हाथरस-आगरा सीमा स्थित बरोस टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन तलाशी लेकर अवैध मदिरा की तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक सादाबाद अपनी टीम एवं आबकारी स्टाफ के साथ मौजूद रहे और अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page