Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहीद पार्क स्थित अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रनिष्ठ, त्यागमय एवं प्रेरणादायी जीवन को स्मरण करते हुए देशभक्ति का संकल्प लिया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र, धर्म एवं समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के ब्रज प्रांत में संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत शहीद पार्क पर गौ माता के समर्थन में जयघोष किए गए। साथ ही आगामी 27 जुलाई को तहसील एवं जिलाधिकारी कार्यालयों पर प्रस्तावित जनआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री देवराज, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, भारत विकास परिषद के सचिव तरुण शर्मा, समाजसेवी गौरव अग्निहोत्री, बजरंग दल हरिगढ़ विभाग के विभाग संयोजक हर्षित गौड़, जिला संयोजक अनमोल, जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख तरुण शर्मा, नगर सह मंत्री प्रशांत खंडेलवाल, नगर संयोजक लक्ष्मण दीक्षित, हर्ष चौहान, नगर सह संयोजक नैतिक शर्मा, नगर गौ रक्षा प्रमुख नवीन वर्मा, शिवांग, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख मोनू कश्यप, लखन, तनुज, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page