मथुरा/हाथरस, 09 जून । अधिक मास के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल, हाथरस (ब्रज प्रांत) द्वारा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित हरियाणा वालों की धर्मशाला (गोविंद कुंड के सामने, आन्यौर) में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हजारों श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री राजेश जी, प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल जी तथा विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल राष्ट्र सेवा, समाज कल्याण और मानव सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं तथा सेवा कार्य संगठन की मूल भावना है। शिविर में क्षेत्र के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शाम से देर रात तक परिक्रमार्थियों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया और मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. प्रवीण शर्मा (एमबीबीएस, एमएस), डॉ. रूबी शर्मा (एमबीबीएस, डीएनबी), डॉ. वीरेश कुमारी चौहान (एमडी), डॉ. भूदेव शर्मा (बीएएमएस), डॉ. मोहित अग्निहोत्री (एमपीटी ऑर्थो, फिजियोथेरेपिस्ट) तथा डॉ. नवनीत अग्रवाल (बीडीएस, इम्प्लांटोलॉजिस्ट) शामिल रहे।
गोवर्धन परिक्रमा के दौरान पैरों में छाले, अत्यधिक थकान, बदन दर्द एवं अन्य मौसमी बीमारियों से परेशान श्रद्धालुओं के लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभदायक साबित हुआ। फिजियोथेरेपी एवं हड्डी संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए डॉ. मोहित अग्निहोत्री एवं उनकी टीम ने परिक्रमार्थियों को तत्काल राहत प्रदान की। कार्यक्रम के समापन पर विश्व हिंदू परिषद, हाथरस के जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग ने सभी चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी समाज, संस्कृति और श्रद्धालुओं के हित में ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा। इस सेवा शिविर को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला सह मंत्री अमरदीप, विजय गुप्ता, हेमंत कौशल, अभिषेक शर्मा, नैतिक शर्मा, चेतन यादव, हिमांशु वर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं


























