Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जून । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।   पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक शिकायत का विधिक प्रक्रिया के तहत प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक जांच एवं विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page