Hamara Hathras

Latest News

सासनी 09 जून । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पंचायत द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सासनी के इगलास रोड स्थित एमआरएफ सेंटर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत द्वारा क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण बनाए रखने के लिए पौधों का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि प्रदूषण को कम करने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य के साथ नागरिकों को पौधे वितरित कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। पौधारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page