
हाथरस 09 जून । उत्तर मध्य रेलवे धनगर समिति, हाथरस जंक्शन द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह धनगर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके आदर्शों तथा समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा, न्यायप्रियता और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं अहिल्याबाई होल्कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज धनगर, पदम सिंह धनगर, कृष्णा धनगर, देवेंद्र सिंह धनगर, महेंद्र सिंह धनगर, प्रवीण धनगर, विष्णु धनगर, मोहन धनगर, अवधेश धनगर तथा प्रेम सिंह धनगर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद धनगर, जितेंद्र धनगर, मुकेश धनगर, सर्वेंद्र धनगर, लोकेंद्र धनगर, रविंद्र धनगर, नंद किशोर धनगर, नरेंद्र धनगर, प्रमोद धनगर सहित उत्तर मध्य रेलवे धनगर समिति एवं रेलवे टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समारोह का समापन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलने तथा शिक्षा, सामाजिक एकता और समाज सेवा को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।






















