Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जून । पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज सरस्वती महाविद्यालय में नींबू शिकंजी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों, पुलिस कर्मियों एवं ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को शीतल पेय उपलब्ध कराकर राहत प्रदान की गई।

महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को नींबू शिकंजी वितरित की गई। शिकंजी पीकर अभ्यर्थियों, पुलिस कर्मियों तथा अन्य विद्यालयों से परीक्षा ड्यूटी पर आए कक्ष निरीक्षकों ने महाविद्यालय प्रशासन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने बताया कि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए अभ्यर्थियों एवं पुलिस कर्मियों के लिए शीतल जल और नींबू पानी की विशेष व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्रों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को डिहाइड्रेशन और गर्मी से बचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई, ताकि वे परीक्षा के दौरान स्वयं को सहज और सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारी केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर समाज और युवाओं की सहायता करना भी उनका दायित्व है। इसी भावना के साथ यह सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर डॉ. आनंद चक्रवर्ती, डॉ. गोपेश सिंह, डॉ. राज कुमार, जय प्रकाश सिंह, गोविन्द शरण अग्रवाल, पवन पाठक एवं हर्ष पारस सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय की इस मानवीय पहल को अभ्यर्थियों और उपस्थित लोगों ने खूब सराहा तथा इसे गर्मी के मौसम में एक प्रेरणादायक सेवा कार्य बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page