सादाबाद 30 अक्टूबर | गांव धनौली गांव के पास आज सुबह एक खेत में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। मृतक की पहचान अनोडा निवासी अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह अपनी बेटी से मिलने धनौली गांव आए हुए थे। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल काउ बारीकी से निरीक्षण किया गया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। सादाबाद थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि मुरसान रोड पर धनौली गांव में खेत में वृद्ध का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
सादाबाद : खेत में मिला बेटी के घर आए वृद्ध पिता का शव
