Hamara Hathras

सादाबाद : छत से गिरकर युवक घायल

सादाबाद 25 अक्टूबर । प्रगति पुरम मोहल्ले में पानी की टंकी साफ करते समय एक युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मुरसान रोड स्थित प्रगति पुरम में हुई। घायल युवक की पहचान प्रगति पुरम निवासी सत्येंद्र पुत्र फतेह सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सत्येंद्र घर में चल रहे काम के दौरान पानी की टंकी की सफाई के लिए छत पर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घायल सत्येंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजन उसे आगरा ले गए हैं।

Exit mobile version