Hamara Hathras

हाथरस में नलकूप पर सो रहे वृद्ध किसान की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

हाथरस 13 सितंबर । कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी निवासी 75 वर्षीय किसान डोरीलाल उपाध्याय पुत्र नत्थीलाल अपने खेत पर बनी ट्यूबवैल की कोठरी में सोते थे। शुक्रवार की रात को करीब नौ बजे उनका बेटा, उनको बाइक से खेत तक छोड़कर घर लौट गया। रात को अज्ञात लोगों द्वारा वृद्ध की भाले गोद कर हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी शनिवार की सुबह टहलने वाले लोगों को हुई। लोगों ने देखा कि खून में लथपथ हालत में वृद्ध का शव, उनके ही धान के खेत में पड़ा हुआ था। परिजनों को वृद्ध की मौत की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर परिवार आस-पास के गांवों के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। यहां पर एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, एएसपी अशोक कुमार और सीओ सादाबाद अमित पाठक पहुंच गए। अधिकारियों ने परिवार के लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली। यहां पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वाइड ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिवार व गांव के लोगों की भीड़ लग गई। तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version