
हाथरस (मुरसान) 13 जनवरी | भारतीय किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर व राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रताप सिंह के नेत्रत्व में किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर आकर मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें किसानों ने मांग की है कि किसान आयोग का गठन किया जाए। किसान आयोग में सेवानिवृत्त न्यायाधीश, कृषि संबंधित वैज्ञानिक, वरिष्ठ पदों पर प्रशासनिक सेवाएं दे चुके अधिकारी ही रखे जाएं। किसानों को कृषि कार्य की सिंचाई के लिये बिद्युत दर कम कर 18 घंटे प्रतिदिन बिजली दी जाए। किसानों के कृषि संबंधित समस्त कर्ज माफ किए जाए। किसानों की लागत और लाभांश मूल्य जोड़कर समर्थन मूल्य किया जाए। इस प्रकार की फसलों को खरीदने के लिए ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर क्रय केंद्र खोले जाएं। किसानों के उपयोग उपकरण खाद्य बीज एवं रसायन सभी को कर मुक्त किया जाए। किसान संगठन के लोगों को देखते हुए बड़ी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स के साथ आला अधिकारी भी कलेक्ट्रेट पर मौजूद रहे |

