नई दिल्ली 01 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना आठवां बजट पेश किया। बजट में आज कई चीजें सस्ती हो गई हैं। इसके अलावा कई चीजों के दाम भी बढ़े हैं। आम आदमी के लिए बजट से बड़ी राहत मिली है। अब मोबाइल, टीवी, इलेक्ट्रिक कार जैसे सामान सस्ते होंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने 82 सामानों में से सेस हटा दिया है। कैंसर की 36 दवाइयां सस्ती होंगी। मोबाइल और टीवी सस्ते होंगे. इलेक्ट्रिक कार सस्ती होगी। कपड़े सस्ते होंगे और लेदर का सामान भी सस्ता होगा। अब लेदर प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट ड्यूटी हटा दी गई है। इसकी वजह से लेदर के प्रोडक्ट भी सस्ते होंगे।
क्या-क्या हुआ सस्ता?
- 36 कैंसर दवाएं
- मेडिकल उपकरण
- LED सस्ती
- भारत में बने कपड़े
- मोबाइल फोन बैटरी
- 82 सामानों से सेस हटा
- लेदर जैकेट
- जूते
- बेल्ट
- पर्स
- ईवी वाहन
- LCD
- LED टीवी
- हैंडलूम कपड़े