हाथरस 18 जनवरी | नगर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय जागेश्वर में उमंग कार्निवल के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्राथमिक विद्यालय लाला का नगला, रामगंज, जागेश्वर के छात्रछात्रा शामिल हुए। 100 मीटर दौड़ में नरेश ने प्रथम और लव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता मेें संविलियन विद्यालय जागेश्वर की टीम विजेता रही। यहां पर हुई छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल धर्मेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी हरिकिशोर सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर खेल अनुदेशक अशोक कुमार, मुलायम सिंह, अनिल कुमार, दीक्षा, शिखा, निवेदिता, दुुआ, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।