हाथरस 12 फरवरी | शहर के तालाब क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है निर्माण टीम द्वारा अर्धवृताकार डिजाइन लिए हुए वर्टीकल गार्डर को सेट किए जाने का काम किया गया | वहीं आर्च बनाए जाने का काम भी जोरों पर चल रहा है | गुरुवार-शुक्रवार की रात मेगा ब्लॉक मिलने के बाद दोनों मुख्य गार्डंस के बीच एक और जॉइंट प्लेट डालने का काम हुआ | अब तक 11 जॉइंट प्लेट डाली जा चुकी हैं ,कुल मिलाकर दोनों गार्डंस के बीच 29 जॉइंट प्लेट डाली जाएंगी | वही रेलवे के अधिकारियों द्वारा हमारा हाथरस को एक डिजाइन प्राप्त हुआ है ,जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तालाब ओवरब्रिज बनने के बाद कैसा लगेगा |

भोपाल की टीम द्वारा ऊपरी हिस्से पर रखे गए मेन गार्डंस पर निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है | ओवरब्रिज में अर्धवृताकार डिजाइन लिए हुए वर्टीकल गार्डर को सेट किया जा रहा है | दोनों तरफ से तीन-तीन वर्टिकल गार्डर को सेट किया जा चुका है | वहीं इस दौरान तालाब चौराहे पर जाम की समस्या ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है | तालाब चौराहे पर 100 मीटर के एरिया को ब्लॉक किया गया है | लेकिन फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर यहां से लगातार आवागमन कर रहे हैं | जिसके चलते निर्माण कार्य में जुटे लोगों को खासी दिक्कत हो रही है | निर्माण कार्य के चलते पूरे दिन नगर में जाम की समस्या बनी रहती है | नगर के मुख्य चौराहे तालाब क्रॉसिंग व सासनी गेट पर तो है पूरे दिन जाम बनी रहती है | हमारा हाथरस से हुई बातचीत में गोरखपुर के एक्सईएन ब्रिज राम अवध ने बताया कि पूरी उम्मीद है कि तय समय पर हम पूरा कार्य कर लेंगे |