सासनी 07 जनवरी । आज एसडीएम नीरज शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी और व्यवस्थाओं की स्थिति देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई और तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विकास जैन को भी तुरंत बुलाकर आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने लैब, एक्स-रे कक्ष, जच्चा-बच्चा केंद्र और ओपीडी की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। लैब टेक्नीशियन देव ज्योति ने मशीनरी की जानकारी दी और अपनी शुगर जांच कराई, जो सामान्य पाई गई। एक्स-रे कक्ष में टेक्नीशियन राकेश चौहान ने 24 मरीजों की जांच की। जच्चा-बच्चा केंद्र में दवाइयों की रखरखाव व्यवस्था देखी गई, फार्मासिस्ट अनिल जैसवाल भी मौजूद रहे। एसडीएम ने आयुष्मान कार्ड मित्र भूपेंद्र उपाध्याय से जानकारी ली, जिन्होंने बताया कि आज उन्होंने पांच कार्ड बनाए। ओपीडी निरीक्षण में डॉक्टर तेजवीर सिंह और डॉक्टर रुचिकमल ने 128 मरीजों का उपचार किया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह अवकाश पर थे, जबकि प्रभारी इंचार्ज डॉ. पंकज सिंह उपस्थित थे। एसडीएम ने उनके साथ कोल्ड चेन का तापमान जांचा, जो सही पाया गया। उन्होंने गर्भवती माताओं से खान-पान के बारे में जानकारी ली और उन्हें दलिया व चाय उपलब्ध कराई। इस दिन कुल 186 पर्चे बनाए गए, तथा फार्मासिस्ट प्रीति ने 46 रेबीज इंजेक्शन लगाए। इसके अलावा, एसडीएम ने बिजली के खुले सिस्टम को देखकर भी नाराजगी जताई और उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया
January 21, 2026
सादाबाद : प्रधान-बीडीसी को किया गया प्रशिक्षित,
January 21, 2026
सादाबाद : हिंदू सम्मेलन के लिए बैठक
January 21, 2026
सादाबाद : कट बंद करने में लापरवाही
January 21, 2026
सादाबाद : राजकीय पशु अस्पताल में मधुमक्खियों
January 21, 2026
सादाबाद : जनसुनवाई के दौरान सुनी गई
January 21, 2026
हाथरस में हिन्दू सम्मेलनों के जनजागरण हेतु
January 21, 2026
Weather
Hathras
8:47 pm,
Jan 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















