Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 02 दिसंबर । विकासखंड क्षेत्र में तैनात कार्यरत ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों के द्वारा आनलाइन उपस्थित (एफआरएस)के अलावा गैर विभागीय कार्य लिए जाने के विरोध में दूसरे दिन भी मंगलवार को काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन किया।ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वावधान में सोमवार एक दिसंबर से ही विकासखंड कार्यालय के परिसर में पहुंचकर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा आनलाइन उपस्थित के अलावा सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के दौरान बाजू पर काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करते हुए दिखाई दिए।
उपरोक्त सभी सचिव एक दिसम्बर से लगातार चार दिसम्बर तक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन कर शासकीय कार्य करते रहने की बात कह रहे है।पंचायत सचिवों ने बताया कि अगर सरकार ने हमारी समस्याओं का समाधान नही किया, तो शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन आगे भी यूं ही निरंतर चलता रहेगा। सचिवों ने बताया कि वह पांच दिसम्बर को धरना कार्यक्रम के दौरान सभी कार्मिक जनपद के सभी  व्हाइटसअप ग्रुप से लेफ्ट हो सकते है।सचिव मंगलवार को  नए शासकीय आदेश के विरोध में शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए आनलाइन उपस्थित को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page