Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 दिसंबर । बिसावर के पैंठ बाजार में दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड चतुर्थ द्वारा एक बिजली बिल राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपभोक्ताओं ने लगभग दो लाख रुपए की धनराशि जमा कराई, जिससे उन्हें बकाया बिलों में राहत मिली।यह शिविर घरेलू और छोटे वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लगाया गया था। यह ‘बिजली बिल राहत योजना 2025-26’ का हिस्सा है, जिसे पावर कॉर्पोरेशन द्वारा 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप, इस योजना का लक्ष्य उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम करना है। इसके तहत बकाया बिलों में छूट और सरचार्ज माफी सहित कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। शिविर में लगभग 15 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपने बिल जमा किए। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को योजना के विभिन्न लाभों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page