Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 दिसंबर । सहपऊ क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत सहपऊ कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बिना किसी को बताए घर से चली गई है। उसने अपनी पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पति की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब महिला की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page