Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 दिसंबर । कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने सोमवार को नगर स्थित श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज का दौरा किया। टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान और साइबर अपराध से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक अजय कुमार चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने 1090, 112, 1098, 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इनका समय पर उपयोग बड़ी घटनाओं को रोक सकता है।उपनिरीक्षक चौहान ने छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, फेक आईडी और साइबर बुलिंग जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने संदिग्ध मैसेज, लिंक या कॉल पर तुरंत सतर्क रहने और माता-पिता या पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया। चौहान ने बताया कि साइबर अपराधी तकनीक का गलत इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं, इसलिए डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपनी निजी जानकारी, जैसे आधार नंबर, पासवर्ड और बैंक विवरण, किसी अजनबी के साथ साझा न करने का आग्रह किया। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के बुनियादी उपाय भी बताए। टीम ने उन्हें हर परिस्थिति में निडर होकर अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक और तत्पर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस टीम से कई सवाल पूछे, जिनके सरल और उपयोगी उत्तर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page