Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 नवम्बर । बिहार में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत पर आज मधुगढ़ी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर निवर्तमान जिला महामंत्री संजय सक्सेना के नेतृत्व में जोरदार उत्सव मनाया गया। कार्यालय परिसर में जोरदार आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरित कर विजय का जश्न मनाया गया। उत्साह से भरपूर माहौल में कार्यकर्ताओं ने “बिहार हुई हमारी है, अब बंगाल की बारी है” जैसे जोशीले नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। इस मौके पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि बिहार की जीत ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे सशक्त और नंबर एक संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखती है, क्योंकि उनके हाथों में देश स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए विजय के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की एकता और कड़ी मेहनत का ही यह परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान रामकुमार वर्मा, रत्नेश चटर्जी, राम हरि चाहर, विष्णु बघेल, विशाल गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, रमेश राजपूत, रजत अग्रवाल, नरेंद्र ग्रोवर, अंकित गौड़, सुनीता वर्मा, प्रदीप शर्मा, मनोज वर्मा, अशोक कुमार, मनोज शर्मा, जितेंद्र प्रधान, शेखर वार्ष्णेय, बंसी पंडित, दीपक वार्ष्णेय, शिवम कुलश्रेष्ठ, दीपक माहौर, विशेष कर्दम, वंश शर्मा, विश्वो लाला, कुलदीप बघेल, प्रदीप गुप्ता, रूपेश प्रजापति और विष्णु चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page