Hamara Hathras

हाथरस में एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत निकलेगी पदयात्रा, कल डीआरबी कॉलेज से एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज तक होगा आयोजन

हाथरस 30 अक्टूबर । सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सरदार@150 — एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे शहीद स्मृति स्थल (डीआरवी इंटर कॉलेज) से एम.जी. पॉलिटेक्निक कॉलेज हाथरस तक एक पदयात्रा निकाली जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता एवं आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। सीडीओ ने पदयात्रा के सफल आयोजन हेतु समस्त नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो और आयोजन को भव्य रूप दिया जा सके।

Exit mobile version