हाथरस 10 जून । आज पूर्व एजेंडा के अनुसार प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से आर्य समाज द्वार, मुरसान गेट हाथरस पर एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में प्रगति शील मानवाधिकार मानव सेवा संघ के उद्देश्यों प्रकाश डाला गया। इसके साथ साथ संघ के ब्लाक, तहसील व जिले स्तर पर विस्तार करने पर विचार मंथन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह एडवोकेट ने की। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ संस्थापक डॉ रौशन कुमार ने कहा कि हम और आप संगठन के माध्यम से गरीब व असहाय महिला-पुरुषों की मदद करना, समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकना,बाल विवाह पर अंकुश लगाना, प्रदूषण को रोकने का प्रयास करना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, पुलिस प्रशासन का पूरी निष्ठा भाव से सहयोग करना, लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक कराना आदि कार्य कर समाज तथा राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा कर सकते हैं। राष्ट्रीय महासचिव संघ नवीन कुमार ठाकुर ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य गरीब असहाय लोगों की मदद करना है। जब आपकी कोई ना सुने,तब आप हमें चुनें।
अन्य वक्ताओं में राजेंद्र सिंह राना, उत्तर प्रदेश के संघ अध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा, विनीता माथुर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने भी संघ की मजबूती पर पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में राजवीर सिंह धनगर, राकेश कुमार गौतम, डॉक्टर सुखवीर सिंह, सूरज पाल कुशवाह, योगेश कुमार, डॉक्टर रिशी पाल, चन्द्रभान गोस्वामी,चेतन, लालाराम, रेनू चौहान, धर्मेंद्र सिंह चौहान आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डा. सूरज पाल राघव प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ जिला जांच मंत्री ने किया।