Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 10 जून । हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन महासभा की एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन महसभा की जिलास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर जिला स्तरीय पदों पर चयनित कर उन्हे नियुक्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। भारतीय किसान यूनियन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कार्यकर्ताओ एवं नव नियुक्ति पदाधिकारियो से संगठन के द्वारा दिए गए कार्य दायित्वों का निवर्हन कर किसान वर्ग सहित समाज के विभिन्न वर्ग को जोडने का कार्य करे। उन्होने कहा कि भारतीय किसान यूनियन महसभा किसानों की सभी समस्याओं के लिए संघर्षरत रहेगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने भारतीय किसान यूनियन महासभा के जिलाध्यक्ष बीकेंद्र राघव,जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार वार्ष्णेय, जिला महासचिव ठा. जय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल सेंगर के अलावा अन्य कार्यकर्ताओ को विभिन्न पदों पर चयनित की पद की जिम्मेदारी सौंपी। राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने सभी को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा करन ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा भाटी, विजेंद्र कसाना, अमित भाटी, गिल्लू प्रधान, गौरव, योगेश प्रताप कसाना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page