Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 जून । क्षेत्र के गांव गढ़ी भूपचंद्र में त्रयोदशी संस्कार से लौट रहे लोगों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए हैं। आगरा जिले के बरहन क्षेत्र के नगला अंडू गांव के निवासी चक्रपाल सिंह के फूफा की त्रयोदशी संस्कार में शनिवार को परिवार के कई लोग शामिल हुए थे। दावत के बाद जब त्रयोदशी संस्कार में होने वाली रस्मों को अदा करने के बाद वे देर रात अपने गांव लौट रहे थे, तब रास्ते में उनके ही रिश्तेदारों ने उन पर हमला किया गया। उनकी चक्रपाल की दो भतीजी आगरा के खंदौली थाना के गांव बमानी में ब्याही थी। एक भतीजी का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। दावत में भतीजी भी शामिल हुई थी और वह उनके साथ वापस गांव जा रही थी। इसी रंजिशन लोगों ने रास्ते में रोक-कर उनसे मारपीट की। हमले में चक्रपाल सिंह, गिर्राज सिंह, भूरी सिंह उर्फ रमेश, रोहित, रेनू चौहान और खुशबू घायल हुए। एक अन्य महिला सुगंधि को मामूली चोटें आईं। गिर्राज सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनसे नगदी और जेवरात भी छीन लिए। बताया जा रहा है कि चक्रपाल की एक भतीजी का ससुराल में विवाद चल रहा है और वह वहां नहीं रहती। उसके त्रयोदशी में आने से नाराज होकर ससुराल पक्ष ने यह हमला किया। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने कहा कि मामला संज्ञान में है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page